सफलता की राह आसान नहीं होती है। जब एक शख्स कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ता है, तो उसके दुश्मन भी बनते चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल मनोरंजन जगत के सितारों के साथ भी है। कई मौकों पर इन सेलेब्स की कुछ एक्टिविटी किसी-किसी को रास नहीं आई, जिसका नतीजा बेहद बुरा निकला। कुछ अराजक तत्व इन नामचीन हस्तियों के जान के दुश्मन बन बैठे, और खुले में इन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। शाहरुख खान से लेकर तनुश्री दत्ता तक को ऐसी धमकियों से गुजरना पड़ा है, लेकिन क्यों चलिए वह भी जान लेते हैं-
शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड के बादशाह का टैग हासिल किया है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देकर किंग खान ने बॉलीवुड को दुनियाभर में पहचान दिलाई है। हालांकि, उन्हें भी सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। एक वाक्या उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की रिलीज से जुड़ा हुआ है। उस दौरान गैंगस्टर रवि पुजारा ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं उनके बंगले मन्नत को बम से उड़ाने की भी बात कहते नजर आए थे।
सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के ए लिस्टर सितारों में होती है। अभिनेता के जरिए फिल्म के एलान मात्र से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हालांकि, दबंग खान ने इंडस्ट्री में रहते हुए जितने दोस्त बनाए हैं, उतने ही तादाद में उनके दुश्मन भी हैं। काला हिरण शिकार मामले में भाईजान की जमकर आलोचना हुई थी, साथ ही उन्हें जेल की भी सजा काटनी पड़ी थी। सलमान की इस हरकत से बिश्नोई गैंग खासा नाराज हुआ था। साथ ही उन्होंने सलमान खान पर कई हमले भी करवाए थे। इस बात को खुद गैंग के लीडर लॉरेंस बिश्नोई भी कबूल कर चुके हैं।
Divyanka Tripathi: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने उठाया था यह बड़ा कदम, बोलीं- जल्द ही बच्चा…