Rajasthan:नेहरू मिथक और सत्य के लिए पीयूष बबेले प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित – Piyush Babele Honored With First National Pt. Nehru Shikhar Samman For Nehru Myth And Truth

Rajasthan:नेहरू मिथक और सत्य के लिए पीयूष बबेले प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित – Piyush Babele Honored With First National Pt. Nehru Shikhar Samman For Nehru Myth And Truth

[ad_1]

Piyush Babele honored with first National Pt. Nehru Shikhar Samman for Nehru Myth and Truth

लेखक पीयूष बबेले को किया गया सम्मानित।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी और जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जयपुर में अकादमी के पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल के रहने वाले प्रसिद्ध लेखक पीयूष बबेले को अकादमी द्वारा प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। बबेले को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। बबेले को यह सम्मान उनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य के लिए दिया गया है। इस दौरान बबेले ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा की जरूरत है।

इसके अलावा अकादमी की ओर से बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान देने के लिए 16 अन्य पुरस्कारों का वितरण कर 9 सम्मान भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अकादमी की ओर से प्रकाशित बाल साहित्यकारों की 57 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष डॉ. राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

समारोह को संबोधित करते हुए अकादमी के चेयरमैन इकराम राजस्थानी ने कहा कि अकादमी बचपन संवारने के कार्य कर रही है। बाल मेला, बाल फिल्म निर्माण, बाल साहित्य लेखन समेत बच्चों से जुड़े विभिन्न आयोजन अकादमी की ओर से करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भोपाल की इकतारा संस्था की सहभागिता में पुस्तक और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौनिहाल के तहत अक्षत सोनी, हिमाक्षी सोनी ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। दिव्य दृष्टि बालकों ने भी गायन किया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफरीदी, प्रो. सतीश राय, अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी दास समेत अकादमी के पदाधिकारी, साहित्यकार और कला प्रेमी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *